प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। श्रीकोलफील्ड ओदीच्य ब्राह्मण समाज की ओर से धनबाद जिला के हद में श्रीसत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में 28 अगस्त को नवीन यज्ञोपवीत का आयोजन का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर समाज के दर्जनों प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर 69वां श्रावणी उपक्रम जिसमें पुराने यज्ञोपवीत जनेऊ का त्याग कर नवीन यज्ञोपवीत जनेऊ धारण किया जाता है का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम हेमाद्रि संकल्प किया गया, जिसमें वर्ष भर में किये गए पापों का प्रायश्चित किया जाता है। जाने अनजाने में मनुष्य, पशु, पक्षी, पेड़, पौधे, नदी, समुद्र, पहाड़, जंगल इत्यादि को नुकसान पहुंचाया हो, अभक्ष्य का भक्षण किया हो, शराब इत्यादि नशे का सेवन किया हो, परनिंदा की हो, ब्रह्म हत्या या किसी भी प्रकार की हिंसा की हो उसके लिए क्षमा मांगी जाती है।
इसके बाद दशविधि स्नान जिसमें भस्म मृतिका गाय के खुर की रज, फल, फूल, धान्य, स्वर्ण, पंचामृत इत्यादि से स्नान किया गया। वहीं पंचगव्य और गौमूत्र से शरीर की आंतरिक शुद्धि की गई। इसके पश्चात देव, ऋषि, मनुष्य, पितृ तर्पण किया गया। इसके बाद सप्तऋषि कश्यप, भारद्वाज, वशिष्ठ, अत्री, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि एवं अरुंधति की पूजा कुश की प्रत्याकृति बना कर की गई। साथ हीं कलश स्थापन किया गया।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन यज्ञोपवीत जनेऊ धारण कराया गया एवं पुराने यज्ञोपवीत जनेऊ को विसर्जित किया गया। विघ्नहर्ता श्रीगणेश, विष्णु एवं भगवान शंकर का षोडशोपचार पूजन किया गया। गायत्री माता की छबि पर पुष्पमाला अर्पित कर आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समस्त कार्यक्रम बद्री महाराज एवं बंटी महाराज ने संपन्न कराया।
मुख्य यजमान के रूप में प्रियंक भट्ट बैठे थे। यज्ञोपवीत दोपहर जनेऊ बदलने वालों में हरीश कुमार जोशी, अधिवक्ता बलदेव पांडेय, जगदीश भट्ट, नरेश भट्ट, रमेश उपाध्याय, वैभव अग्निहोत्री, सत्यदेव पांडेय, बमबम पांडेय, होमेंश जोशी, सुबोध पांडेय, घनश्याम अग्निहोत्री इत्यादि शामिल थे। दोपहर बेला में गुजराती ब्राह्मण समाज धनबाद द्वारा श्रीस्वामीनारायण मंदिर बैंक मोड़ धनबाद में प्रसाद भोजन की व्यवस्था की गई थी। झरिया से भी बड़ी संख्या में ब्राह्मण सपरिवार सामूहिक भोज में सम्मिलित थे।
![]()













Leave a Reply