Advertisement

कोटपा अनुपालन को लेकर बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार कोटपा-2003 के अनुपालन को लेकर 29 अगस्त को जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गांधीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कुल 8 चालान किए गए तथा ₹3,100 का अर्थदंड वसूला गया।

एनफ़ोर्समेंट ऑफिसर बिलफ्रेड लकड़ा ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार वाले पोस्टर/विज्ञापन दुकानों पर न लगाएं। बिना वैधानिक चेतावनी चित्र वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें तथा खुली सिगरेट की बिक्री न करें। खुली सिगरेट की बिक्री कोटपा की धारा 6(c) के प्रावधानों का उल्लंघन है। जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो पवन कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान एवं छापेमारी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *