Advertisement

कोटपा अनुपालन को लेकर चंद्रपुरा एवं दुग्धा थाना क्षेत्र में चला छापेमारी अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार तंबाकू नियंत्रण कानून कोटपा-2003 के प्रभावी अनुपालन एवं तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से 24 अगस्त को जिला के हद में चंद्रपुरा एवं दुग्दा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

बताया जाता है कि अभियान के दौरान चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एसआई महाबीर उरांव एवं कांस्टेबल दिलीप कुमार महतो द्वारा गश्ती के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली 5 दुकानों की जांच एवं छापेमारी की गई। वहीं, दुग्दा थाना क्षेत्र में एसआई लक्ष्मण चौधरी द्वारा 2 दुकानों के विरुद्ध कोटपा के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

बताया जाता है कि दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 7 दुकानों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए ₹2,600 का अर्थदंड वसूला गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों का पालन करने तथा प्रतिबंधित तरीके से तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई।
जानकारी देते हुए जिला परामर्शी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो मोहम्मद असलम ने बताया कि खुली सिगरेट की बिक्री कोटपा की धारा 6(c) के प्रावधानों का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदारों को विशेष रूप से कानून के इस प्रावधान की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं बोकारो पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि कोटपा के प्रभावी अनुपालन को लेकर आगे भी नियमित रूप से छापेमारी एवं जांच अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *