Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एडवाइजरी कमिटी की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज 6 अक्टूबर को प्राचार्य चैंबर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एडवाइजरी कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की।

जानकारी के अनुसार एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एडवाइजरी कमिटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों, फंड आदि पर चर्चा परिचर्चा की गयी।

ज्ञात हो कि, अक्टूबर माह के अंत में सात दिवसीय स्पेशल यूनिट कैंप का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर उद्घाटन सत्र, समापन सत्र, सात दिवसीय स्पेशल यूनिट कैंप के थीम आदि पर चर्चा की गयी। कहा गया कि आयोजित सात दिवसीय स्पेशल यूनिट कैंप मे कुल 50 स्वयं सेवकों को मौका दिया जाएगा।

इस कैंप में भाग लेने के उपरांत एक वर्ष अर्थात् 120 घंटे एवं दो वर्ष अर्थात् 240 घंटे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में समय दिए स्वयं सेवकों को बी एवं सी प्रमाण पत्र के लिए अहर्ताएं मिल जाएंगी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एडवाइजरी कमिटी की बैठक में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *