Advertisement

कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक में नि:शुल्क मरीजों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की जांच

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना-डाॅ सुरेंद्र सिंह

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक मे 6 सितंबर को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों पुरुषों व महिलाओं के की डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई।

इस अवसर पर उपस्थित मरीजों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। डाॅ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैसे जरूरतमंदो तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो संसाधनों की कमी या जानकारी के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि समय रहते जांच होने से कई गंभीर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। कहा कि समय पर इलाज शुरू होने से रोग के प्रसार को रोका जा सकता है। क्षेत्र के रहिवासियों को जांच और इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि इस तरह निःशुल्क शिविर से आमजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। अधिक से अधिक रहिवासियों तक जागरूकता पहुंचे और वे इसका पूरा लाभ उठा सकें। शिविर को सफल करने मे पैथोलॉजी कर्मी संजीव कुमार, एनएम महिमा पाल, नेहा कुमारी, अजीत कुमार रजक, बंटी कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *