Advertisement

कामगार संघ ने मुख्य महाप्रबंधक को किया सम्मानित, कहा तबादला से कामगार दु:खी

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। डीवीसी कामगार संघ एवं शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने 11 अक्टूबर को बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया को पदोन्नति देकर उनका तबादला डीवीसी मुख्यालय कोलकाता कर दिया गया है। कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया लगभग दो वर्षों तक बोकारो थर्मल में सराहनीय योगदान दिए। इस बीच कामगारों सहित सभी आम व् खास के साथ उनके मधुर संबंध थे। उनका तबादला होने से बोकारो थर्मल के कामगार दु:खी हैं।

इस अवसर पर सचिव रूपायन मंडल, उपाध्यक्ष ज़ाहिद रूहुल्लाह सहित सुनील चौधरी, टिक्कू घुवन, गंगा यादव, संतोष कुमार, अजय कुमार चौधरी, शिक्षक संघ के रवीन्द्र कुमार सिन्हा, शिव मोहन गुप्ता, सतीश आलोक, प्रेम नाथ ठाकुर, गोविंद रजवार, लल्लन चौधरी, के. के. भारती, अनिल कुमार, सुब्रत प्रमाणिक सहित कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *