एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। लगातार दूसरे दिन झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू प्रखंड के पांचा स्थित अर्बन कंपनी के कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उक्त बाते 15 अक्टूबर को पंच परगना के केन्द्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने 15 अक्टूबर को कही।
पंच परगना अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि वे सभी संघर्षरत कर्मचारी बहनों से अपील करते है कि अपनी मांगों को लेकर इसी एकजुटता और मजबूती के साथ डटी रहें। कहा कि कोई भी संघर्ष एक दिन में सफल नहीं होता, लेकिन जब हक की लड़ाई एकता के साथ लड़ी जाती है, तो प्रबंधन को भी झुकना पड़ता है।

महतो ने कहा कि अक्सर नेता आते हैं, अपना चेहरा चमकाते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। इसलिए अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना होगा और एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कहा कि याद रखिए कि हक मांगने से नहीं, बल्कि एकजुट होकर आवाज बुलंद करने से मिलता है। उन्होंने कहा कि जब तक जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहना चाहिए। प्रबंधन को भी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों का सम्मानपूर्वक समाधान करना चाहिए।
![]()













Leave a Reply