रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आम रहिवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को सीधे सुनने तथा उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से 3 सितंबर को पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम रहिवासियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें रखीं।
जानकारी के अनुसार एसपी मीणा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम जन की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस जन सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनों के बीच सीधा एवं बेहतर संवाद कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रहिवासी बिना किसी संकोच के अपनी समस्या, सुझाव और शिकायतें पुलिस के समक्ष रखें। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञात हो कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम जनों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सीधे समझने का प्रयास किया। इस दौरान फरियादियों ने पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सुझाव भी दिए, जिन्हें एसपी ने गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
मौके पर एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस एवं आम जनों के बीच समन्वय और विश्वास को मजबूत करने के लिए इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
![]()













Leave a Reply