राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनीज संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर) कानून के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने 30 अगस्त को बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज मुख्य सड़क के समक्ष प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शन से पूर्व सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड चौक से डिग्री कॉलेज मुख्य सड़क तक जुलूस भी निकले। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। यहां झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो एवं सचिव गणेश श्रीवास्तव आदि नेताओ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कानून में किए गए बदलाव से राज्य के अधिकार और राजस्व प्रभावित होने की आशंका है। कहा कि झारखंड के संसाधनों का लाभ सबसे पहले झारखंड के रहिवादियों को मिलना चाहिए। इस अवसर पर रंजीत महतो, गणेश श्रीवास्तव, झरीलाल हांसदा, इकबाल अंसारी सहित झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply