Advertisement

एचएमटी कॉलोनी मैदान में बॉलीबॉल प्रतियोगिता, बंगाल टीम बनी विजेता

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। हिंदुस्तान क्लब की ओर से एचएमटी कॉलोनी मैदान बोकारो थर्मल में 16 अक्टूबर को डे नाइट बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल प्रतियोगिता बंगाल टीम एवं कथारा टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई। जिसमें बंगाल टीम के खिलाड़ी जीत हासिल कर शील्ड पर कब्जा कर लिया।

जानकारी के अनुसार विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास उर्फ बबलू सिंह ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने आयोजनकर्ताओ की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बोकारो थर्मल में आयोजित बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार, धनबाद, कथारा, सीआईएसएफ टीम बोकारो थर्मल सहित कुल 12 टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुखिया बबलू सिंह, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर प्रशांत प्रसून सहित संदीप कुमार, राजेश गोप, नीतीश कुमार, मो. मज़हर, सूरज सिंह, रवि सिंह, राम बचन शर्मा, अमन कुमार, चंदन सिंह, बिक्की सरदार, बंटी सिंह व् कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *