पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की कार्य-कुशलता पर जताया विश्वास
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत में 30 अगस्त को राजनीतिक गतिविधियां तब तेज हो गई जब पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कर्मचंद किस्कु के नेतृत्व में झामुमो छोड़कर दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मौजूद रहे। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी का चिह्न पट्टा पहनाकर आजसू परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। आजसू पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं ने कहा कि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के क्षेत्र में किए गए कार्यों, जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता तथा उनके कुशल एवं सरल व्यवहार से प्रभावित होकर उन्होंने आजसू पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि आजसू पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। कहा कि युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साह और मजबूती का विषय है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी साथी जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने कहा कि आजसू पार्टी की विचारधारा और पूर्व विधायक के कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को पंचायत स्तर पर और मजबूती मिलेगी। सभी नए साथियों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाया जाएगा।
पूर्व मुखिया पति कर्मचंद किस्कु ने कहा कि डॉ लंबोदर महतो का आम जनों के साथ बेहतर व्यवहार और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता युवाओं को प्रभावित कर रही है। इसी विश्वास के कारण आज बड़ी संख्या में युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा है। कहा कि आने वाले समय में पंचायत में संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भूपेंद्र महतो, सूरज यादव, प्रभात अग्रवाल, राजू महतो, सुरेश मुर्मू, जीवन महतो, सुधीर प्रजापति, राजेश यादव, तिलेश महतो, संजय प्रजापति, पंचानन महतो, बीरबल महतो, नीतीश महतो, महेश यादव, भोला यादव, लाला यादव, करम चंद यादव, पेंटर प्रजापति, राजेश सिंह, धर्मजीत प्रजापति, प्रदीप मरांडी, बसंती यादव, चन्द्रदेव सिंह, राजेश हांसदा, महेंद्र सिंह एवं रितेश सिंह शामिल हैं। नए सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने तथा जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply