पूरे विश्व में बजे बाबा हरिहरनाथ का डंका-विजेंद्र प्रसाद यादव
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव 30 अगस्त की दोपहर सवा दो बजे सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे।
मंदिर पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में भगवान हरिहरनाथ का दर्शन, पूजन और वंदन किया। मंदिर न्यास के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पवन ओझा, सदानंद बाबा सहित अन्य पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा का विशेष दुग्धाभिषेक भी किया। पूजा-अर्चना के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने बाबा हरिहरनाथ से समस्त बिहार प्रदेश और हरिहरक्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास एवं जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विशेष कामना की तथा कहा कि बाबा हरिहरनाथ का डंका पूरे विश्व में बजे।

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ सहित मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूजा संपन्न कराने में सहयोग दिया। पूजा के बाद न्यास समिति के सचिव ने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बाबा हरिहरनाथ का विशेष प्रसाद और मंदिर का प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस धार्मिक दौरे पर उप मुख्यमंत्री के साथ बिहार की राजनीति के प्रमुख नेता एवं समाजसेवी बिट्टू सिंह और उनके निजी सहायक बीरेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सोनपुर अनुमंडल प्रशासन के वरीय अधिकारी और सुरक्षा बल पूरे समय मंदिर परिसर में मुस्तैद रहे।
![]()













Leave a Reply