Advertisement

ईद मिलाद उन नवी पर साड़म में भव्य जुलूस व् जलसा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मिलाद उन नवी के खास मौके पर 26 अगस्त को बोकारो जिले में जगह-जगह भव्य जुलूस निकाला गया। इस खास मौके को और खास बनाने को लेकर कई प्रमुख स्थलों में जलसा का आयोजन किया गया। जलसा में उपस्थित इस्लाम धर्मावलंबियों ने पाक परवर दिगार हजरत मोहम्मद के शान में कसीदे पढ़े तथा एक से बढ़कर एक नात प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह को भाव विह्वल कर दिया।

इस क्रम में जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत के ग्राम पलानी मुस्लिम टोला, साड़म दलाल टोला, होसिर आदि गांव के मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर भव्य एवं शांति रूप से जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो के साथ जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र बबलू कुमार यादव शामिल हुए।

इस अवसर पर झारखंड के भूतपूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा कार्यक्रम में शामिल सभी हिन्दू, मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को ईद मिलाद उन नवी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साड़म में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियो को गमछा, पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर गोमिया इंस्पेक्टर, गोमिया थाना प्रभारी, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सूरजलाल सिंह, स्थानीय मुखिया अनारकली, झिरकी रहिवासी समाजसेवी जाबीर आलम, जुनैद आलम, बासुदेव यादव सहित सैकड़ों हिंदू मुस्लिम समुदाय शामिल होकर क्षेत्र में एकता का परिचय दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *