प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ता बीते वर्ष से ही फुसरो से गांव तक गया गये ग्यारह हजार विद्युत तार में विभिन्न पक्षियों के बाधक बनने से विद्युत लाइन के लिए परेशान होते रहते हैं।
यूं तो आयेदिन तार का टूटना, डिशपंचर, इंसुलेटर क्रेक आदि के खराबी का दंश रहिवासियों को झेलने को विवश होना पड़ता है।बीते वर्ष जुलाई माह में विशाल चमगादड़ ग्यारह हजार हाई टेंशन तार में फंसकर मर गया, फिर एक चिल्ह। कुछ दिन पूर्व खेलाजरही के निकट एक कौवा फंस गया, फिर 30 अगस्त को प्रातः सात बजे एक अज्ञात पक्षी उक्त ग्यारह हजार तार में फंसकर मर गया। जिससे अंगवाली, छपरडीह का लाइन सात घंटे तक प्रभावित रहा। बताया जाता है कि गांव के कुछ उत्साही युवक मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की उपस्थिति में उक्त विद्युत तार को दुरुस्त किया। इसके बाद अपराह्न में गांव में बिजली बहाल किया जा सका है।
![]()













Leave a Reply