Advertisement

आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट में धूमधाम से मनेगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारी शुरू

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट की एक बैठक स्थानीय आई टाइप कॉलोनी स्थित रमेन्द्र कुमार सिन्हा निशु के आवास पर 5 अक्टूबर को आयोजित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। इसे लेकर पूजा समिति के सभी सदस्यों को मूर्ति, पूजा सामग्री, प्रसाद, बाजा-बत्ती सहित अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया। बैठक में विजय कुमार बबन, उज्जवल कुमार सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, भोला कुमार सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *