एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सीसीएल की अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह को झारखंड आइकॉनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाबली एंटरटेनमेंट एवं ईस्ट जोन टैलेंट शो के आयोजक और निर्देशक द्वारा प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल पांच विशिष्ट जनों एवं संस्थाओं को यह सम्मान दिया गया। अर्पिता महिला मंडल को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं जरूरतमंदों के सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि अर्पिता महिला मंडल द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, स्कूल जाने वाली बालिकाओं एवं दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं को साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट, गर्मी में कूलर तथा छोटे विक्रेताओं को ठेले उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण एवं प्रमाण-पत्र के बाद सिलाई मशीनें तथा मासिक धर्म स्वच्छता के लिए वेंडिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
जानकारी देते हुए अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने 8 अक्टूबर को कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। कहा कि महिला एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्ष रीता मिश्रा, इंदु मिश्रा, रीता तिवारी सहित दर्जनों सदस्या उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply