Advertisement

अंगवाली उत्तरी में संकुल स्तरीय दस विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में 8 सितंबर को वार्षिक कार्य-योजनानुसार संकुल अंतर्गत दसों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता संकुल संयोजक धीरज कुमार पांडेय की।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। यहां गत बैठकों की समीक्षा करते हुए आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। नमामि भारतम, बन्देमातरम रचना की 150वीं वर्षगांठ पर सस्वर होने पर बल दिया गया। यह कार्यक्रम पूरे भारत में आगामी 25 सितंबर को ग्यारह बजे पूर्वाह्न एक ही समय गाया जाना है।

बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों ने अपनी तैयारी की पूरी जिम्मेवारी ली। मौके पर विद्यालय संरक्षक देवब्रत जायसवाल, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा सहित प्रधानाचार्यों में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन धोरी की प्रधानाचार्या रूमी सरकार, अनपति देवी विद्यामंदिर के सुधीर कुमार सिंह, अंगवाली के युगल किशोर महतो, संडे बाजार के लक्ष्मण ठाकुर, तुपकाडीह के मंटू गिरि, मकोली से गणेश पाल, स्टाफ क्वाटर धोरी से परमानंद सिंह, चलकरी से रामपुकार राम, जरीडीह बाजार से सुभाष चंद्र झा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *