अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद 24 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य आचार्य सुशील बाबा ने मंत्रोच्चार के साथ मंत्री की पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद बाबा हरिहरनाथ न्यास समिति के सचिव विजय सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी अमित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और भाजयुमो जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।
वहीं, भाजयुमो जिला मंत्री राहुल पुरी, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, महामंत्री अविनाश शर्मा सहित आजस्वी कुंवर किशन, राहुल चौधरी, प्रिंस पांडेय, कृष्णानंद सिंह, सुनील दुबे और आदर्श कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ प्रसाद ने कहा कि उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की है। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान भाजपा एवं भाजयुमो के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply