Advertisement

हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित पंचायत निर्माण समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के ग्राम शिबुटॉड़ स्टार क्लब के समीप बीते 30 सितंबर को हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित पंचायत निर्माण समिति (उत्तरी क्षेत्र) की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता खिरोधर महतो तथा संचालन बिनोद राय ने की।

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित छ: पंचायत निर्माण को लेकर उक्त बैठक की गई। बैठक मे निम्न प्रस्ताव आए और विचार विमर्श किया गया। प्रस्ताव में वर्तमान समय मे पंचायत निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा, वर्तमान समय मे पंचायत निर्माण हेतु आगे की रणनीति के तहत राजभवन या विधानसभा घेराव, नक्शा एवं खतियान बचाने को लेकर चर्चा, पंचायत निर्माण समिति द्वारा धनबाद सांसद से मिलकर यहां की स्थिति से अवगत कराना जैसी महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करते हुए आगे कि रणनीति तैयार करना शामिल है। बैठक में संतोष मूर्मू, विनोद राय, चौहान महतो, झरीलाल महतो, गोल बाबू अंसारी, मो. इश्हाक अंसारी, संतोष सिंह, जितेन्द्र कुमार, विकास सोरेन, अंकित राज, सुदन महतो, विशाल सोरेन, प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *