Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। मेजर ध्यानचंद खेलोत्सव (खेलो इंडिया) के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 28 अगस्त को भव्य शुभारंभ किया गया। सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ मंडल समन्वयक प्रबंधक, मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल सामान्य सहायक, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से आगामी 9 सितंबर तक चलेगी, जिसमें सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों की टीमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। गौरतलब है कि सोनपुर रेल मंडल द्वारा इस प्रकार के खेल आयोजनों के माध्यम से रेल कर्मचारियों में स्वस्थ जीवनशैली, आपसी समन्वय और खेल संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *