Advertisement

सोनपुर के कालीघाट पर भव्य गंगा-नारायणी महाआरती, दीपों से जगमगाया घाट

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सावन माह की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 24 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर के नारायणी नदी के कालीघाट पर भव्य गंगा-नारायणी महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनपुर नखास रहिवासी संवेदक उमेश सिंह एवं नर्मदा देवी के परिवार के सहयोग से संपन्न किया गया।

जानकारी के अनुसार महाकाल बाबा के नेतृत्व में यहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से महाआरती कराई। महाआरती के दौरान पूरा नदी तट सैकड़ों दीपों से जगमगा उठा। शंखध्वनि, मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से समूचा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, कुमार पंकज, सचिन कुमार, अमित कुमार, छोटू कुमार, धर्मवीर सिंह, आदित्य पुष्प, रंगेश कुमार, दर्श कन्हैया, आरव, अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर माँ नारायणी को नमन किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *