Advertisement

सीसीएल सीकेएस अध्यक्ष एवं महामंत्री का बेरमो कोयलांचल में आगमन

कोयला कर्मचारियों में बोनस की घोषणा से हर्ष का माहौल-शशि भूषण सिंह

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्गुण महतो तथा महामंत्री शशि भूषण सिंह का 5 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के पावन भूमि के सीसीएल ढोरी क्षेत्र में आगमन हुआ।

बताते चले की रानीगंज दुर्गापुर में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति बैठक में भाग लेने के दौरान सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष एवं महामंत्री ढोरी क्षेत्र पहुंचे। उक्त मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कोयला पेंशनर सेल्स मंत्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, राजेश पासवान, बीरेन्द्र गुप्ता, सोमनाथ मिश्रा, प्रतोष कुमार रॉय एवं अनिल ठाकुर उपस्थित रहे।

मौके पर अध्यक्ष निर्गुण महतो, महामंत्री शशि भूषण सिंह, मंत्री रविंद्र कुमार मिश्रा द्वारा आगामी दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर मिलने वाले पीएलआर बोनस जो कि एक लाख दस हजार दो सौ पचास रुपये मिलना है, इसके लिए कोयला कर्मचारियों एवं अपने ट्रेड यूनियनों के शीर्ष नेतृत्व कोल उधोग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी एवं अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, महामंत्री सुजीत सिंह को साधुवाद दी। उन्होंने कहा कि कोयला कर्मियों में बोनस की घोषणा से काफी हर्ष का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *