Advertisement

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता रैली का भव्य आयोजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालयों व कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुसज्जित व पर्यावरण अनुकूल बनाये रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता रैली का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने कहा कि स्वच्छता एक अभियान नहीं, बल्कि हमसभी की जीवनशैली है। कहा कि स्वच्छता के प्रयासों को जन आंदोलन का रूप देना ही इस वर्ष की प्राथमिकता है।

मौके पर आयोजित स्वच्छता रैली तथा संकल्प सभा में महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष खनन सुधीर कुमार सिंहा, विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, विभागाध्यक्ष भू-राजस्व शंकर कुमार, क्षेत्रीय विक्रय पदाधिकारी वी. एन. पांडेय, विभागाध्यक्ष वित्त राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष सेफ्टी भविष्य भारती, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी पी एन सिंह, सहित महाप्रबंधक के वरीय निजी सहायक लव कुमार, कार्यालय कर्मी राजेन्द्र महतो, कमल सिंह, निमेश तिवारी, महिला गृह रक्षा वाहिनी के दर्जनों जवान आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *