प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड स्थित झामुमो प्रधान कार्यालय में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त को श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं फल वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने पेटरवार स्थित झामुमो प्रधान कार्यालय में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आयोजित दही-शरबत एवं फल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं आमजनों के बीच दही-सर्बत एवं फलों का वितरण किया। मिनी बमों के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मौके पर झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो ने कहा कि सेवा, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा ही समाज की मजबूती का आधार है। कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम आपसी प्रेम, समर्पण एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। एक अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सावन माह की चौथी व अंतिम सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी रही।
महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियों, प्रौढ़, युवक, युवतियां प्रातः से दोपहर तक शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव को जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए। इस क्रम में प्रखंड के हद में अंगवाली मंडपवारी चौक स्थित पौराणिक शिवालय में आचार्य संतोष चटर्जी, राजेश चटर्जी, छपरडीह में गौरबाबा, महादेव पत्थरधाम में रामपद बाबा, बेहरागोड़ा में राजकुमार चटर्जी सहित अन्य पुजारियों ने पूजा कार्य संपन्न कराई।
![]()













Leave a Reply