Advertisement

सावन की अंतिम सोमवारी पर सेक्टर बारह में श्रद्धालुओं ने की बाबा भोलेनाथ की पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह स्थित ए, ई में स्थित शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त को बाबा भोलेनाथ की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। महिला, पुरुष सभी बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक, दूध, दही, पंचामृत, घी, शहद आदि से अभिषेक करने के उपरांत बाबा भोलेनाथ को तिलक किया। इसके उपरांत बेल पत्र, भांग, धतूरा, फूल, फूलमाला, पान पत्ता, सुपारी, चढ़ाया गया। साथ हीं मिष्ठान, फल, पंच मेवा का भोग लगाकर, धुप, अगरबत्ती जलाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। महिला श्रद्धालू हरा रंग की साड़ी, रंग बिरंगी वस्त्र पहनकर मंदिर पहुंची तथा सच्चे मन से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना बाबा भोलेनाथ से की।

बोकारो के सेक्टर बारह स्थित मंदिर के पुजारी पंडित विवेक तिवारी का कहना है कि जो भी सच्चे मन से बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना करते है। बाबा उनकी मनोकामना अवश्य पूरा करते है। कहा कि बाबा कालो के काल महाकालेश्वर है, सर्व ज्ञानी प्रभु है। सभी की मनोकामना अवश्य पूरा करते है। पंडित तिवारी का कहना है कि दूर दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते है और संध्या बेला में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के उपरांत आरती की जाती है, इसके बाद बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया जाता है तथा महा प्रसाद का वितरण किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *