प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों की रसोईया सह सहायिकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अक्टूबर को राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार संकुल संसाधन सेवी (सीआरपी) आनंद प्रजापति एवं प्रशिक्षक रसोईया अनीता देवी द्वारा झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत कार्यरत रसोईया सह सहायिकाओं को प्रशिक्षण मॉड्यूल 2026-27 की गाइडलाइन के तहत विशेष नवीनतम जानकारी दी।
उपस्थित रसोईया सह सहायिकाओं में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली, मध्य विद्यालय पिछरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या अंगवाली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेड़ो, डहुआ, करणडीह, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मकतब अंगवाली, प्राथमिक विद्यालय छपररडीह, जोड़ियाधार, जामटांड़, हथियापत्थर आदि विद्यालय की रसोईया शामिल थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अंगवाली मध्य विद्यालय के यमुना कपरदार एवं जोरियाधार के शिक्षक माधव नायक का व्यापक सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply