Advertisement

संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज के कार्यक्रम को लेकर दुर्गा मंडप में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बिहंगम योग संत समाज बेरमो कोयलांचल के सदस्यों की बैठक 30 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित किया गया। यहां असगम 6 सितंबर को ऑफिसर्स क्लब कथारा में आयोजित विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज के कार्यक्रम को सफल बनाने के मद्देनज़र चर्चा की गईं।

बैठक में संत समाज के प्रतिनिधियों ने उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र ओपी प्रभारी को सौंपा। बैठक में संस्थान के प्रतिनिधि केपी सिंह, नीलकंठ रविदास और प्यारेलाल यादव ने कहा कि संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज कन्या कुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के क्रम में आगामी 6 सितंबर को कथारा पहुंच रहे हैं। वे यहां के श्रद्धालुओं को मानव जीवन में अध्यात्म की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डालते हुए स्वर्वेद की कथा का पाठ करेंगे। कहा गया कि संत प्रवर के आगमन को लेकर विहंगम योग कोयलांचल परिवार के सदस्यों में अति उत्साह का भाव है।

बैठक में श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनका तथा उनके परिवारजनों का विहंगम योग परिवार से अति पुराना आत्मीय रिश्ता रहा है। संत प्रवर का कथारा में ऐतिहासिक कार्यक्रम हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह सहित कोयलांचल संयोजक नीलकंठ रविदास, साधक आनंद केसरी, केपी सिंह, रामभरोस राम, प्यारेलाल यादव, जानकी प्रसाद यादव, वासुदेव यादव, मनोज कुमार, रमेश ठाकुर, हीरालाल गुप्ता, दशरथ मोदी, मनोज महतो, साधु तुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *