रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर टू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित सप्ताहव्यापी आध्यात्मिक कार्यक्रम का 12 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। इस दौरान इस्कॉन मंदिर वृंदावन से पधारे प्रभुजी के सान्निध्य में हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र का भजन-कीर्तन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की प्राची ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। पुरस्कार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ रोहित केशव एवं उनकी धर्मपत्नी लवली सिंह ने प्रायोजित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को स्मार्ट वॉच तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का समापन खिचड़ी प्रसाद एवं महाभोग वितरण के साथ किया गया। उक्त आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और श्रीमद्भगवद्गीता के आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
![]()













Leave a Reply