प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव स्थित श्रीहरि मंदिर प्रांगण में 30 अगस्त को सार्वजनिक श्रीदुर्गापूजा (शारदीय) आयोजन लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमिटी को बरकरार रखते हुए पूजा को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से संपन्न किये जाने का निर्णय लिया गया।साथ ही ग्रामीणों की सहयोग राशि भी गत वर्ष की तरह बरकरार रहेगी।
मौके पर आचार्य प्रफुल्य बाबा, संतोष चटर्जी, पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, संतोष प्रसाद नायक, परशुराम नायक, राजकुमार जायसवाल(मुन्ना), पवन कुमार नायक, उज्ज्वल मिश्रा, मोती रजवार, गौरीनाथ कपरदार, अनिल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, नीतीश मिश्रा(बिट्टू), बरुण मिश्रा, उज्ज्वल मिश्रा, उत्तम मिश्रा, विक्रम मिश्रा, प्रसादी रजवार, महानंद साव सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply