प्रबंधन से हठधर्मिता छोड़ संवाद स्थापित कर बहाली प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा नियोजन की मांग को लेकर सेल के बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के विरुद्ध जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर भारतीय उद्योग मजदूर संघ (बियुएमएस) ने आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन दिया है।
इस अवसर पर संघ के महामंत्री कुमार अमित ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट का निर्माण विस्थापितों के जमीन पर किया गया। आज उसी विस्थापित परिवार के प्रशिक्षित अप्रेंटिस युवा रोजगार के लिए सड़क पर भूख हड़ताल करने को मजबूर हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग मजदूर संघ से प्रबंधन से मांग करता है कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी विस्थापित अप्रेंटिस के स्थायी नियोजन हेतु अविलंब बहाली प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। बहाली के इंतजार में उम्र सीमा पार कर चुके साथियों को उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाए। स्थायी नियोजन की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी प्रशिक्षित छात्रों को स्किल्ड वर्कर के रूप में ठेका कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।
कुमार अमित ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ एक-एक करके समाज के अनेक वर्गों का आज सड़क पर उतरना, यह वर्तमान प्रबंधन की आत्ममुग्धता, अपने स्टेक होल्डर्स के प्रति संवेदनहीनता और जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता का ही परिणाम है। प्रबंधन को हठधर्मिता छोड़कर अपने स्टेक होल्डर्स से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
![]()













Leave a Reply