Advertisement

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर 5 से 10 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष की थीम लाइव्ड एक्सपीरियंसेस, रियल वॉइसेस, रियल चेंज अर्थात जीने के अनुभवों को सुना जाए: सच्ची आवाज़ें, सच्चा बदलाव है।

इसी क्रम में 7 अक्टूबर को सदर अस्पताल बोकारो के ओपीडी प्रतीक्षालय में मनोचिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा द्वारा मरीजों एवं उनके देखभालकर्ताओं के साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ओरिएंटेशन, आईइसी सामग्री साझा करने तथा संवाद एवं चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, समय पर उपचार एवं विशेषज्ञ से परामर्श लेने के महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सभी स्वास्थ्य संस्थानों एवं समुदाय में व्यापक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रमों की जानकारी समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करने की भी अपील की, ताकि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *