Advertisement

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, लोकतंत्र के सजग प्रहरी एवं भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

स्थानीय विधायक कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां जो सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के दौरान जेपी का आह्वान मंत्र बना सिंहासन खाली करो कि जनता आती है को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जेपी सेनानी रामशंकर सिंह ने कहा कि जेपी ने हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाई। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जेपी सेनानी कामेश्वर महतो एवं चंदेश्वर भारती ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बना सकते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन जेपी सेनानी मान्धाता सिंह ने किया। मौके पर भाजपा सिवान पश्चिमी जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, वरीय नेता नरेश सिंह, धनंजय सिंह, जेपी सेनानी चितरंजन सिंह, राजीव मुनमुन, राणा विमल सिंह, गीता देवी, राजेश कुमार राज, अनवर अली, आनंद वर्धन सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे। जयंती कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र हित और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया गया तथा जयप्रकाश नारायण अमर रहें और भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *