अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के पुष्कर्णी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिला प्रशासन वैशाली द्वारा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ राजेश कुमार सिंह (राजेश शुभांगी) को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ सिंह राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर के शिक्षक हैं और लंबे समय से खेलकूद गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय के पूर्व पीटीआई एवं एनआईएस प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने 17 से अधिक ऑल इंडिया विश्वविद्यालय, इंटर जोनल तथा ईस्ट जोन खेल प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षक की भूमिका निभाई है।
पिछले एक वर्ष में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण आयोजनों के सफल संचालन में सक्रिय योगदान दिया है, जिनमें प्रमुख है खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26, 20वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025, इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट 2025, 58वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2025, चौथी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 67वें नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआई)।
जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं वैशाली जिला एथलेटिक संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply