अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित सांसद संपर्क केंद्र में रावण वध कमेटी द्वारा आगामी 20 अक्टूबर को रावण वध कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 4 अक्टूबर को एक बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता रामविनोद सिंह ने की।
बैठक में रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस बार पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस वर्ष रावण के पुतले की ऊँचाई 85 फीट रहेगी। इस बार मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होगी, जिसके लिए बाहर से विशेष टीम आ रही है। आतिशबाजी का नजारा बहुत ही सुंदर होगा।
बैठक में रावण वध के स्थल पर भी चर्चा की गयी, जिसे सोनपुर के अंग्रेजी बाजार स्थित मेला पुलिस लाइन में रखे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरेश नारायण सिंह, ध्रुव शर्मा, अजय सिंह, मुकेश कुमार सिंह बबलू, राजीव मुनमुन, संजीव कुमार सिंह, समरजीत सिंह पुच्चू, रणवीर सिंह, सुबोध सिंह, महेश कुमार, राहुल कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, विजय सिंह मन्नू, बरेलाल राय, शैलेश शर्मा, अधीर राय, प्रेमशंकर राय सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply