प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के विभिन्न वार्डों व् मुहल्ले के पूर्व में लगे विद्युत तारों की जगह नए खंभे लगाकर केबल लगाने का कार्य काफी दिनों से अधूरा है। जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को मुहल्ले में आएदिन तारों के टूटने की घटना से निजात नहीं मिल रही है।
पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने 24 अगस्त को बताया कि गांव के विभिन्न मुहल्ले में अतिरिक्त खंभे गाड़कर केबल लगाने का ठेका विभाग द्वारा दिया जा चुका है, बावजूद इसके कथित संवेदक द्वारा मोहल्लों में अतिरिक्त सीमेंटेड पोल गाड़ने के उपरांत न जाने क्यों कार्य को लटका कर रखा गया है। पूछे जाने पर विद्युत विभाग द्वारा केबल आपूर्ति नहीं होने की बात कही जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के अधिकांश विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि खंभों में विद्युत केबल के लगने से हीं उन्हें लो वोल्टेज तथा आएदिन विद्युत तारों के टूटने की घटना से निजात मिल पाएगा।
![]()













Leave a Reply