प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। महाराजा श्रीअग्रसेन जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा 17 अक्टूबर को धनबाद जिला के हद में मातृ सदन झरिया में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 174 मरीजों की नेत्र जांच की गई।
जांच शिविर में शार्प साइट आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ विशाल मिश्रा, धर्मवीर, मनीष कुमार, पिंटू रजक एवं सागर कुमार सिंह ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष सुनील साँवड़िया, सम्मेलन के संयुक्त सचिव मोहित अग्रवाल एवं प्रभास अग्रवाल, पखवाड़ा संयोजक डॉ मनीष शर्मा, धर्म प्रकाश खेतान, सुशील अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, मनोज खरकिया एवं दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
महाराजा श्रीअग्रसेन जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य आमजनों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आँखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान में सहायता करना रहा है।
![]()













Leave a Reply