Advertisement

मकस कहानिका उत्तराखंड अध्याय द्वारा नवरात्र में आभासी कवि सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकस कहानिका के उत्तराखंड अध्याय द्वारा गूगल मिट पर नवरात्र विषय को लेकर बीते 4 अक्टूबर की संध्या 6 बजे से एक आभासी अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य और सफल आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मकस कहानिका पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने 5 अक्टूबर को दी।

उन्होंने बताया कि आयोजित कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाया। अपने उद्बोधन में कर्नल ठाकुर ने कहा कि साहित्यकार अपनी कलम के माध्यम से भी राष्ट्र के लिए युद्ध लड़ सकते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में युद्ध के अनुभवों के बारे में भी बताया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे श्याम कुंवर भारती ने कहा कि कहानिका पत्रिका के सभी राज्यों के नाम से अलग अलग ग्रुप निर्मित किए गए हैं, जिसमें देश निदेश के हजारों कवि और साहित्यकार जुड़े हैं। कहा कि पत्रिका द्वारा नियमित ऑफलाइन और ऑनलाइन कार्यक्रम देश विदेश में किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में अगला ऑफलाइन कवि सम्मेलन आगामी 29 नवंबर को जम्मू कश्मीर में अखिल भारतीय स्तर का होने जा रहा है, जिसमें देश के कई राज्यों के कवि भाग लेंगे।

आप सभी इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले और कवि सम्मेलन को सफल बनाए। उन्होंने बताया कि साहित्यकारों के प्रचार प्रसार और प्रोत्साहन हेतु प्रकाशन और प्रतियोगिताओं का भी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था अब फिल्म और सीरियल निर्माण भी प्रारंभ करने जा रही है, जिसमें संस्था से जुड़े सदस्यों को अवसर दिया जाएगा।

दुबई से अंतर्राष्ट्रीय संयोजक जय कृष्ण मिश्रा ने कहा कि कहानिका के सभी कार्य सराहनीय और अनुकरणीय होते हैं। इससे सबको जुड़कर लाभ उठाना चाहिए। उत्तराखंड के राज्य प्रभारी आचार्य संतोष ब्यास ने साहित्य को समाज का दर्पण कहा। कहा कि संगीत और साहित्य से समाज में संस्कार और संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य संतोष ब्यास ने मंच संचालन से किया। सरस्वती वंदना डॉ प्रियंका भट्ट प्रिया, गणेश वंदना डॉ रचना कुंदनानी, देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत विश्वम्भरी भट्ट, स्वागत भाषण रश्मि पैन्यूली और अंत में अतिथियों और कवियों का धन्यवाद ज्ञापन आचार्य संतोष व्यास ने किया।

कहानिका हिंदी पत्रिका के केंद्रीय सूचना प्रभारी शिखा गोस्वामी नीहारिका ने बताया कि आभासी कवि सम्मेलन में देश विदेश के प्रतिष्ठित और अनुभवी कवियों ने भाग लेकर अपनी मधुर स्वर में काव्य पाठ का रस घोला और माता के नाम स्तुतियां प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। कवियों में मुख्य रूप से डॉ प्रियंका भट्ट “प्रिया”,
बिशम्बरी भट्ट, आस्था रतूड़ी, किरण त्यागी “मुश्कान”,
हिमांशु शर्मा “मृणालिका”, डॉ रचना कुंदनानी, जनार्दन प्रसाद उनियाल “प्रतीक”, डॉ रश्मि पैन्यूली, कुसुम व्यास नौटियाल डॉ सविता रतूड़ी ऋषिनंदिनी, आशा भट्ट “कुमुदिनी”, आचार्य संतोष व्यास, प्रीतम कुमार झा, रेखा नेमा, डॉ दिवाकर पाठक, सीमा मुकुंद अग्रवाल, जय कृष्ण मिश्रा, श्याम कुंवर भारती, सुधीर कुमार श्रीवास्तव तथा स्नेहलता पांडेय ने भाग लिया।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *