प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजेश प्रसाद द्वारा जारी आदेश-पत्र के आलोक में आगामी 19 सितंबर को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित एवं शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धुर्वा रांची द्वारा उक्त तिथि को विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पत्र में निर्देशित आदेश के अनुसार उक्त परीक्षा में छात्र, छात्रा अपनी इच्छा के अनुसार सम्मिलित होंगे। अखिल भारतीय गायत्री परिवार से जुड़े बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी ग्राम रहिवासी बलदेव साव, कैलाश प्रसाद, आदर्श उच्च विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार मिश्रा की टीम अंगवाली उच्च विद्यालय, खेड़ो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अंगवाली के कन्या मध्य विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल (नहर किनारे) सहित कई विद्यालयों में 9 सितम्बर को पहुंचकर शिक्षकों व विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में उक्त ज्ञान- संस्कृति परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
![]()













Leave a Reply