Advertisement

बोकारो में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या हजार पार, इलाज और दवा उपलब्ध

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के इलाज, नियमित जांच और देखभाल के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग का जोर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के साथ संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी है।

बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने 12 अक्टूबर को बताया कि एचआईवी संक्रमित मरीजों का इलाज संभव है और इसके लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण को लेकर आमजनों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी जाती है।

ज्ञात हो कि, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इनके माध्यम से आमजनों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव और जांच से संबंधित जानकारी दी जाती है। विभाग का उद्देश्य एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, संक्रमित जनों के प्रति भेदभाव समाप्त करना और उन्हें सम्मान के साथ सामान्य जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *