Advertisement

बेरमो के कल्याणी में एटक नेता का जोरदार स्वागत

मजदूरो की एकता की जीत है-लखन लाल महतो

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 के ऐतिहासिक बोनस (पीएलआर) समझौते के बाद कोयला अंचलों और श्रमिक संगठनों में भारी उत्साह का माहौल है। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के यूनियन नेताओं व प्रबंधन का स्वागत आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर रहिवासी कर रहे है।

इस क्रम में 5 अक्टूबर को जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के कल्याणी स्थित एसडीओसीएम पीओ कार्यालय के समीप एटक नेता लखन लाल महतो का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर एटक नेता महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में बीते 3 अक्टूबर को हुई एपेक्स जेसीसी की मैराथन बैठक में प्रबंधन और केंद्रीय श्रमिक संगठनों (बीएमएस, एचएमएस, एटक तथा सीटू) के बीच लंबी बातचीत के बाद इस ऐतिहासिक राशि पर मुहर लगी।

कहा कि कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, डब्लूसीएल, एसईसीएल, एनसीएल, एमसीएल) के लगभग 2 लाख गैर-कार्यकारी (नॉन- एग्जीक्यूटिव) कर्मचारियों को इस बार ₹1,10,250 का परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) मिलेगा। कहा कि यह राशि पिछले साल मिलने वाले ₹1,03,000 के बोनस से ₹7,250 अधिक है। प्रबंधन द्वारा दुर्गा पूजा और दशहरे की खुशियों के बीच आगामी 15 अक्टूबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में यह राशि भेजने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस बार खनन और अन्य गतिविधियों में लगे ठेका (कॉन्ट्रैक्चुअल) मजदूरों को भी दिवाली से पहले 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस और तय नियमों के तहत पीएलआई भुगतान देने पर सहमति बनी है।

एटक नेता का स्वागत करने वालो मे यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दूबे, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, क्षेत्रीय सचिव भीम महतो सहित रवींद्र गिरि, बुटल महतो, नरेश महतो, संदीप गिरि, सरस्वती देवी, उपासी देवी, बिगनी देवी, मंजू देवी, सुगिया देवी व् दर्जनो अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *