Advertisement

बीओआई व् एनएसएस द्वारा केबी कॉलेज में ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम पर कार्यशाला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बैंक ऑफ इंडिया ने एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो में बैंकिंग सिस्टम, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया कथारा शाखा की मुख्य प्रबंधक सुगंधा कुमारी ने उपस्थित छात्रों को बैंकिंग सुरक्षा से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवा से आज सभी जुड़े हैं पर बैंकिंग सुरक्षा महत्वपूर्ण आयाम है। पैसा किसी के लिए महत्वपूर्ण होता है। कहा कि पैसे की सुरक्षा बैंकिंग सेवा में अनिवार्य है, तभी बैंक पर विश्वास बना रह सकता है। संचालन कॉलेज कर्मी रविंद्र कुमार दास तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ने किया। कार्यशाला में बीओआई के सुमन कुमारी, दुर्गा थापा, फ्रेंचाइजी प्रमुख अब्दुल हमीद समेत कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र छात्रा उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *