प्रहरी संवाददाता/बोकारो। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि 16 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत स्थित बांध कॉलोनी दुर्गा मंडप से श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में क्षेत्र के 108 किशोरियों ने कलश यात्रा में भाग ली। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कलश यात्रा से पूर्व पंडित जयप्रकाश नारायण पांडेय ने दुर्गा मंडप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में कलश यात्रा शुरू की गयी। कलश यात्रा बांध कॉलोनी दुर्गा मंडप से बाबूराम टोला और ठाकुर टोला मार्ग से लगभग दो किलोमीटर दूर कथारा गोमिया मुख्य मार्ग पर छिलका पुल स्थित त्रिवेणी संगम तट पर पहुंची। यह कोनार और बोकारो नदी का संगम है।

बताया जाता है कि संगम तट पर पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संकल्प कराया। इसके बाद 108 किशोरियों ने कलश में जल भरा और गाजे-बाजे के साथ माता का जयकारा लगाते वापस दुर्गा मंडप पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया।
इस अवसर पर बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, रहिवासी सुरेश नायक, संजय सिंह, संजय यादव, बलराम गोप, हेमू यादव, गोविंद यादव, दशरथ यादव और किशोर यादव मीडिया प्रभारी शिव शंकर सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। पूजा समिति सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से यहां भक्तिभाव से धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply