एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के बैक मोड़ फुसरो ओवर ब्रीज के ठीक बगल में स्थित लक्ष्मी कांप्लेक्स फैशन प्वाइंट रेडीमेड कपड़ा दुकान का 11 अक्टूबर को उद्घाटन किया गया। समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर समाजसेवी मो. इरफान अंसारी ने कहा कि दुकान में सस्ता और अच्छा कपड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां ग्राहकों को नये डिजाइनो में बेहतर कपड़ा उपलब्ध होने की उम्मीद है। दुकान के प्रोपराइटर अबुल फराह ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि आम जनों को बड़े शहर जैसी क्वालिटी का कपड़ा फुसरो में ही किफायती दाम पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा, कि हमारी दुकान में हर तरह के ग्राहकों के लिए लेटेस्ट डिजाइन, ट्रेंडिंग और किफायती कपड़े मिलेंगे, चाहे वह पुरुषों के हों या बच्चों के। कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है।
उद्घाटन के मौके पर स्थानीय रहिवासियों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय रहिवासियों ने भी उक्त दुकान के खुलने पर खुशी जताई और कहा कि अब उन्हें अच्छी क्वालिटी के कपड़े खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उक्त अवसर पर मोहम्मद मुस्तसीर, मजीर आलम, महताब आलम, मोहम्मद नाजीर, हमीद अंसारी, मनौव्वर आलम, साकेत अली, असीफ खान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply