फुटकर व्यवसायियों ने कार्रवाई पर एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
सड़क पर उतरे बाजार के व्यवसायी, किया विरोध, किया सड़क जाम
छठ पूजा बाद कार्रवाई की मांग, सीओ ने दिया उचित स्थान पर बसाने का आश्वासन
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल का फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में 12 अक्टूबर की दोपहर उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गया। यहां प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाने लगा।
जानकारी के अनुसार बेरमो के अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से अतिक्रमण कर बनी कई दुकानों की संरचनाएं हटायी गयी। इससे नाराज फुसरो बाजार के दर्जनों दुकानदार सड़क पर उतर आये और विरोध करते हुए हंगामा करने लगे।
उक्त अभियान में फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो, नगर परिषद के कर्मी और पुलिस बल शामिल थे. प्रशासन की टीम बाजार पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, इस दौरान दुकानदारों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई छठ पूजा के बाद की जाये। वे तत्काल अभियान रोकने की मांग पर अड़े रहे। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी गयी, इससे बाजार क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गयी।
मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ संजीत कुमार सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उन्हें उचित स्थान उपलब्ध कराकर बसाने की व्यवस्था की जायेगी। हालांकि, दुकानदार छठ पूजा के बाद ही अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े रहे। सीओ के वार्ता के बाद छठ पूजा के बाद उचित स्थान पर बसाने की व्यवस्था के आश्वासन के बाद फिलवक्त मामला ठंडा हो गया है।
![]()













Leave a Reply