प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो बाजार महतो मार्केट स्थित बैद्यनाथ आयुर्वेदिक दवा विक्रेता एवं मुक्ता मुद्रालय (प्रेस) के संचालक दिवंगत वैध दिनेश जोशी का अंतिम संस्कार 12 अक्टूबर को देर शाम फुसरो-जैनामोड पथ के बीच दामोदर नदी हिंदुस्तान पुल स्थित श्मशानघाट में पारिवारिक रीति रिवाज से किया गया। पुत्र क्षितिज जोशी ने मुखाग्नि दी।
बता दें कि दिवंगत दिनेश जोशी का निधन बीते 10 अक्टूबर को नोएडा के एक अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई थी। एयर एंबुलेंस द्वारा उनके पार्थिव शरीर को परिजनों द्वारा 12 अक्टूबर को अपराह्न फुसरो स्थित आवास लाया गया। फुसरो नगर से काफी संख्या में व्यवसायी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, रिश्तेदार उनके अनुयाई उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिवंगत के बड़े भाई उमेश जोशी, पुत्री नेहा, पुत्रवधू, नन्ही पोती सहित अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर संध्या उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply