रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल समेत राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 9 सितंबर को बोकारो में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन चास से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर रोजगार हासिल करना चाहते हैं, लेकिन सरकार की व्यवस्था उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर पुलिस केस दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार राज्य चलाने में सक्षम नहीं है तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
![]()













Leave a Reply