एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कार्यालय मुख्य द्वार के समीप भयानक भू-धंसान से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसे लेकर 2 अक्टूबर को गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने सड़क का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि उक्त धसान स्थल को छाई और बोल्डर भरकर मैदान बना दिया जाए। कहा कि सड़क लगभग 5 फीट नीचे बैठ गया है। इसकी चपेट में आने से 5 अस्थायी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुकानों को पहले ही खाली करा दिया गया था।
मौके पर भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी, सीएमयू के संगठन मंत्री आर उनेश, वरीय मजदूर नेता संत सिंह सहित भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह के अलावे कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply