Advertisement

पूर्व सांसद के आवासीय कार्यालय में मनाया गया गांधी एवं शास्त्री जयंती

माल्यार्पण कर दी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने 2 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि गांधीजी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे। कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने वर्ष 1915 में महात्मा गांधी की उपाधि दी थी एवं रविंद्र नाथ ठाकुर ने अपनी लेख में उन्हें महात्मा गांधी कहकर संबोधित किया था।

कहा कि गांधीजी ने नमक सत्याग्रह, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से विशेष ख्याति प्राप्त की। गांधीजी ने देशभर में दरिद्रता से मुक्ति दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए अनेको कार्य क्रम चलाए। मौके पर मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी, सीएमयू के संगठन मंत्री आर उनेश, वरीय मजदूर नेता संत सिंह सहित भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, रोहित मित्तल, मृत्युंजय पांडेय के अलावे कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *