रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंचायत के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार की पहल पर चापाकल की मरम्मत कराई गई।
जानकारी के अनुसार चापाकल खराब होने के कारण विद्यालय में पेयजल की समस्या हो रही थी। समस्या को देखते हुए पूर्व मुखिया ने पहल की, जिसके बाद चापाकल की मरम्मत कराई गई। इससे विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पेयजल की सुविधा मिलने में राहत मिलेगी।
चापाकल की मरम्मत के दौरान 12 अक्टूबर को विद्यालय के प्राध्यापक धनेश्वर मांझी, शिक्षक मुमताज अंसारी, सोहराब अंसारी, मस्तान सहित अन्य रहिवासी मौजूद थे। सभी ने विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार ने कहा कि विद्यालय के बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि विद्यालय में चापाकल खराब होने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए इसकी मरम्मत कराने की पहल की गई। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पेयजल जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हों। जनहित से जुड़े कार्यों में आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विद्यालय के प्राध्यापक धनेश्वर मांझी ने कहा कि विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बेहद जरूरी है। चापाकल की मरम्मत होने से पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इस कार्य में पहल करने के लिए पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार का आभार व्यक्त की गयी।
शिक्षक मुमताज अंसारी ने कहा कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। चापाकल की मरम्मत होने से विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी। विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखना जरूरी है। शिक्षक सोहराब अंसारी ने विद्यालय में चापाकल चालू रहना आवश्यक बताया। मस्तान के अनुसार विद्यालय में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए चापाकल की मरम्मत कराना जरूरी था। कहा कि शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना समाज के सभी वर्गो की जिम्मेदारी है।
चापाकल मरम्मत होने से विद्यालय परिवार में राहत का माहौल है। स्थानीय रहिवासियों का मानना है कि विद्यालयों में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
![]()













Leave a Reply