Advertisement

पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने संभाला पदभार

महाप्रबंधक ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की परिवार संग पूजा-अर्चना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के नए महाप्रबंधक के रूप में डिंपी गर्ग ने एक सितंबर को आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त महाप्रबंधक गर्ग सपरिवार सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा हरिहरनाथ का पूजन-वंदन किया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने अपने परिवार, पूर्व मध्य रेलवे की प्रगति तथा हरिहरनाथ मंदिर एवं संपूर्ण हरिहरक्षेत्र के विकास व समृद्धि की कामना की। यहां हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ और सह-कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने अंगवस्त्र, पुष्पमाला और बाबा हरिहरनाथ का पावन प्रतीक चिह्न भेंट कर नए महाप्रबंधक का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया जाता है कि महाप्रबंधक गर्ग के पूजन कार्यक्रम के दौरान सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, मंदिर न्यास समिति के

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *